फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh Resort operator missing FIR registered for abetment to suicide

ऋषिकेश: रिजॉर्ट संचालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 29 Oct 2026 12:11 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 29 Oct 2026 12:11 AM IST
सार
Register For Event

बीते 27 अक्तूबर को विनीता गुप्ता पत्नी नीरज गुप्ता, निवासी एटीएस ग्रीन पैराडिसो, ग्रेटर नोएडा ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि उनके पति नीरज गुप्ता गंगा भोगपुर तल्ला में पनाम्बी रिजॉर्ट एंड स्पा का संचालन करते थे।

विज्ञापन
Rishikesh Resort operator missing FIR registered for abetment to suicide
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

गंगा भोगपुर तल्ला स्थित एक रिजॉर्ट संचालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। रिजाॅर्ट संचालक की घड़ी व चप्पल गंगा किनारे मिले हैं। जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि रिजाॅर्ट संचालक ने घर पर सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस ने रिजाॅर्ट संचालक की पत्नी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


बीते 27 अक्तूबर को विनीता गुप्ता पत्नी नीरज गुप्ता, निवासी एटीएस ग्रीन पैराडिसो, ग्रेटर नोएडा ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि उनके पति नीरज गुप्ता गंगा भोगपुर तल्ला में पनाम्बी रिजॉर्ट एंड स्पा का संचालन करते थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जमीन की खरीद-फरोख्त और धनराशि को लेकर हुए विवाद के चलते रवि बजाज और गगन बत्रा द्वारा उनके पति को कथित रूप से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन


हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के बीच फिर पहुंची सीबीआई की टीम, कोतवाली से जुटाई जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, इन्हीं परिस्थितियों के बीच नीरज गुप्ता ने पांच पत्र छोड़कर आत्महत्या कर ली। नीरज गुप्ता की चप्पल व घड़ी गंगा किनारे मिली है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने उन्हें गंगा किनारे भी देखा था। लक्ष्मणझूला कोतवाली प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि नीरज गुप्ता की पत्नी विनीता गुप्ता की शिकायत पर रवि बजाज, गगन बत्रा समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण से संबंधित तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है। विवेचना में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed