{"_id":"6a885b37e3e9ce74490b3a3c","slug":"tiger-attacks-laborer-in-dhamand-victim-critically-injured-and-rushed-to-hospital-on-a-cot-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-145359-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: धमांद में बाघ का हमला, मजदूर गंभीर घायल<bha>;<\/bha> चारपाई पर ढोकर अस्पताल पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: धमांद में बाघ का हमला, मजदूर गंभीर घायल<bha>;</bha> चारपाई पर ढोकर अस्पताल पहुंचाया
Fri, 21 Aug 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 21 Aug 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- झाड़ियों से निकलकर राह चलते मजदूर पर किया हमला, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत
फोटो
-- -- -
- हालत गंभीर, एम्स ऋषिकेश में किया गया भर्ती
- राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्र में हुई घटना
यमकेश्वर/ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज के धमांद गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बाघ ने राह चलते नेपाली मूल के मजदूर बल बहादुर (34) पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने और बाघ से संघर्ष करने के बाद उसकी जान बची। लहूलुहान हालत में मिले बल बहादुर को साथी मजदूरों ने चारपाई पर करीब पांच किलोमीटर तक ढोकर दिउली इंटर कॉलेज पहुंचाया, जहां से 108 एंबुलेंस के जरिए उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत है।
जानकारी के अनुसार, बल बहादुर सड़क से पैदल जा रहा था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। मजदूर ने जान बचाने के लिए बाघ का सामना किया और जोर-जोर से शोर मचाया। शोर सुनकर बाघ झाड़ियों की ओर भाग गया। इसके बाद आसपास रह रहे अन्य नेपाली मजदूर मौके पर पहुंचे और बल बहादुर को घायल अवस्था में पाया। उन्होंने गांव से चारपाई मंगाकर उसे दिउली इंटर कॉलेज तक पहुंचाया। घटना की सूचना पर पार्क प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बाद में एम्स ऋषिकेश में घायल का हाल जाना।
-- -- -
एक सप्ताह से बंद है दिउली-धमांद मोटरमार्ग
बारिश के कारण दिउली-धमांद मोटरमार्ग एक सप्ताह से बंद पड़ा है। सड़क बंद होने के कारण 108 एंबुलेंस घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी और घायल को पांच किलोमीटर तक चारपाई पर ले जाना पड़ा। इस मार्ग से बस्टोला, खरगोसा, डोरण, चमनपुर, धमांद, केशुबाड़ी और संयार गांवों के करीब 500 लोग आवाजाही करते हैं। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को अस्पताल, बाजार और स्कूल पहुंचने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
इनसेट
अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा की चिंता
- बाघ के हमले की घटना के बाद क्षेत्र के चमनपुर, धमांद, संयार के स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। इसी मोटर मार्ग से रोजाना करीब एक दर्जन बच्चे स्कूल आते जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे झाड़ियां उगी होने से बाघ आसानी से छिपकर स्कूली बच्चों पर भी हमला कर सकता है। ग्रामीणों ने राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन से झाड़ियों को काटने की मांग की है।
-- -
कोट-
धमांद गांव से सटे क्षेत्र में बाघ के हमले में नेपाली मूल के मजदूर के घायल होने के बाद स्थानीय लोगों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। पार्क प्रशासन को आदमखोर बाघ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने या फिर शूट करने के विकल्प पर काम करना चाहिए। -गीता पयाल, जिला पंचायत सदस्य, भादसी
-- -- -- --
कोट-
बाघ के हमले में घायल नेपाली मूल के मजदूर का एम्स ऋषिकेश में उपचार कराया जा रहा है। घटनास्थल पर टीम को भेजकर मार्ग की झाड़ियां कटवाई जा रही हैं। - राजेश जोशी, रेंजर, गौहरी रेंज, राजाजी टाइगर रिजर्व