फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   action on electricity theft in kashipur

ऊधमसिंह नगर: बिजली चोरी पर एक्शन...80 से अधिक स्थानों पर छापा, विजिलेंस-यूपीसीएल की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप

Sat, 17 Oct 2026 01:46 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Sat, 17 Oct 2026 01:46 PM IST
सार
Register For Event

देहरादून विजिलेंस, ऊर्जा निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने काशीपुर के बरखेड़ा पांडे, कटईया और महुआखेड़ागंज में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। 80 से अधिक स्थानों पर कटिया से हो रही बिजली चोरी पकड़ी गई और 81 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
action on electricity theft in kashipur

विस्तार

विज्ञापन

देहरादून विजिलेंस, ऊर्जा निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने काशीपुर के बरखेड़ा पांडे, कटईया और महुआखेड़ागंज क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान 80 से अधिक स्थानों पर कटिया डालकर हो रही बिजली चोरी पकड़ी गई। मामले में 81 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पिछले माह यूपीसीएल के एमडी पीसी ध्यानी ने कुमाऊं का दौरा कर अधिकारियों को बिजली चोरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शनिवार तड़के टीम ने बिजली चोरी की सर्वाधिक शिकायतों वाले क्षेत्र में अभियान चलाया। संयुक्त टीम में शामिल देहरादून विजिलेंस के निरीक्षक मारूथ शाह, संजीव त्यागी, ईई उमाकांत चतुर्वेदी, अजीत कुमार, एसडीओ दीप चंद्र पांडे, महक मिश्रा, पुनीत कुमार, विकास कुमार, विजीलेंस के एई अमित चंद्र आर्य, सुमित कुमार ने बरखेड़ा पांडे, कटईया, महुआखेड़ागंज में औचक निरीक्षण किया। तड़के पहुंची टीम ने एक-एक कर घरों में की जा रही बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने सभी मामलों में वीडियोग्राफी और मौके पर ही लोड का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की।

विज्ञापन

 

बिजली चोरी करने वाले 81 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। सभी पर एक साल का बिजली चोरी जुर्माना लगाया जाएगा। आने वाले दिनों में भी बिजली चोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। - शेखर त्रिपाठी, यूपीसीएल चीफ, कुमाऊं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed