फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike rider returning from Milad dies in accident in bazpur

हादसा: मिलाद कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार के सामने आया लावारिस पशु, गिरी बाइक; इलाज के दौरान युवक की मौत

Thu, 01 Oct 2026 02:23 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 01 Oct 2026 02:23 PM IST
सार
Register For Event

मढैया देवी में मिलाद कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार इमरान (28) के सामने अचानक लावारिस पशु आ गए, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में इमरान को अंदरूनी चोट आई और इलाज के दौरान मुरादाबाद ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bike rider returning from Milad dies in accident in bazpur
इमरान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजपुर के महुआखेड़ा गंज में आवारा पशुओं का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। बुधवार रात मढैया देवी में आयोजित मिलाद कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार के सामने अचानक लावारिस पशु आ गए, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मढैया निवासी इमरान (28) बाइक से सुविया और सामिया के साथ लौट रहा था। रात करीब 9:20 बजे भारत गैस एजेंसी के पास अचानक सड़क पर आवारा पशु आ गए। उस समय क्षेत्र में बिजली न होने से सड़क पर अंधेरा था। पशु को बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई और तीनों गिर गए। हादसे में सुविया को चोट आई है।

विज्ञापन

परिजन पहले घायलों को अहरपुरा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां से इमरान को कृष्णा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंदरूनी चोट बताते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद उसे काशीपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के बाद हालत में थोड़ा सुधार बताया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मुरादाबाद रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, मुरादाबाद ले जाते समय मनकुआ गांव के पास इमरान ने पानी मांगा और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई सहजाद और फुरकान हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed