फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire breaks out at mushroom farm in Shakti Farm

ऊधमसिंह नगर: शक्तिफार्म में मशरूम फार्म में लगी आग, 900 कट्टे कंपोस्ट खाद जलकर खाक; मुआवजे की मांग

Mon, 02 Nov 2026 08:15 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 02 Nov 2026 08:15 PM IST
सार
Register For Event

शक्तिफार्म के गोविंदनगर गांव में एक मशरूम फार्म में आग लगने से कंपोस्ट खाद के 900 कट्टे जल गए। फार्म संचालक ने मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
Fire breaks out at mushroom farm in Shakti Farm
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

शक्तिफार्म में गोविंदनगर गांव के एक मशरूम फार्म में लगी आग से कंपोस्ट खाद के 900 कट्टे जलकर खाक हो गए। फार्म संचालक ने नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन

गांव के पानू घाट के समीप तारक ढाली के मशरूम फार्म में रविवार को अचानक आग लग गई। फार्म से उठता धुआं देखकर तारक के चाचा ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। तारक ढाली और आसपास के लोगों ने मौके पर आकर आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि तब तक आग विकराल हो चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझी तब तक मशरूम फार्म और वहां मशरूम उत्पादन के लिए रखी खाद जल चुकी थी।

विज्ञापन


फार्म स्वामी तारक ढाली के अनुसार आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed