{"_id":"6abfbad794eee894000f088f","slug":"uttarkashi-two-pilgrims-from-karnataka-and-maharashtra-died-in-yamunotri-dham-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए कर्नाटक और महाराष्ट्र के दो श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए कर्नाटक और महाराष्ट्र के दो श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत, दोनों की मौत
Fri, 02 Oct 2026 07:42 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 02 Oct 2026 07:42 PM IST
यमुनोत्री धाम में यात्रा के दौरान दो यात्रियों की जान चली गई। यात्रा सीजन में यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इनमें एक तीर्थयात्री की जानकीचट्टी के पास और महिला तीर्थयात्री की बड़कोट में उपचार के दौरान मौत हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कर्नाटक निवासी गंगधार बीशेठी (66) यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे थे। यात्रा मार्ग में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए जानकीचट्टी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, महाराष्ट्र निवासी लक्ष्मी बाई (49), पत्नी नामदेव गतीर, दोबाटा में रुकी हुई थीं। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए बड़कोट अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बुला रहीं वादियां, रुला रहा जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन, तस्वीरें
एसआई विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को हुई इन दो मौतों के बाद इस ग्रीष्मकालीन यात्रा सीजन में यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।