{"_id":"6a88453c527f69b87305d2a5","slug":"video-100-new-rainwater-harvesting-systems-to-be-built-in-gurugram-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में बनेंगे 100 नए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, भूजल रिचार्ज को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में बनेंगे 100 नए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, भूजल रिचार्ज को मिलेगा बढ़ावा
गुरुग्राम में बारिश के पानी के बेहतर प्रबंधन और भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने बड़ा कदम उठाया है। पायलट प्रोजेक्ट के उत्साहजनक परिणामों के बाद शहर में 100 नए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करेगा। इनमें 50 सिस्टम NH-48 के पूर्वी हिस्से और 50 पश्चिमी हिस्से में लगाए जाएंगे।
जीएमडीए की ओर से पांच रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का पायलट प्रोजेक्ट नई तकनीक के आधार पर किया जा रहा है। सिस्टम की क्षमता और वास्तविक प्रदर्शन को मापने के लिए फ्लोमीटर लगाए गए हैं। पायलट प्रोजेक्ट की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 7 अगस्त 2026 को हुई बारिश के दौरान सेक्टर-31 के सिस्टम के जरिए करीब 7.20 लाख लीटर वर्षा जल जमीन में रिचार्ज किया गया। यह आंकड़ा सिस्टम में लगे फ्लोमीटर की रीडिंग से सामने आया। जीएमडीए फ्लोमीटर से मिलने वाले आंकड़ों के आधार पर प्रत्येक सिस्टम की क्षमता और प्रदर्शन का मूल्यांकन करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।