{"_id":"6a896b509e2966e30b0e232c","slug":"video-8-congress-members-arrested-for-showing-black-flags-to-cm-saini-in-gurugram-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सीएम सैनी को काले झंडे दिखाने पर आठ कांग्रेसी गिरफ्तार, SHO समेत कई पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सीएम सैनी को काले झंडे दिखाने पर आठ कांग्रेसी गिरफ्तार, SHO समेत कई पुलिसकर्मी निलंबित
शनिवार को सिविल लाइंस थाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। हालांकि थाने के गेट पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए, ताकि कोई कार्यकर्ता थाने में प्रवेश न कर सके। शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किए गए नौ लोगों को सिविल लाइंस थाने में रखा गया था। जिनको शनिवार की दोपहर को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) के समक्ष पेश किया गया।
बता दें कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने के मामले में सिविल लाइंस थाने के एसएचओ बिजेंद्र कुमार सहित कई पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं। इनमें नौ सिविल लाइंस थाने में तैनात थे और एक एसआईएस ब्रांच से एएसआई अमित कुमार हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुरुग्राम आगमन पर शुक्रवार सुबह कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज डावर और वर्धन यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस क्षेत्र अचानक सड़क पर आकर उनके काफिले के सामने काले झंडे फहराये थे और मुख्यमंत्री गो बैक के नारे लगाए थे। गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है। एफआईआर में पंकज डावर और वर्धन यादव के नाम भी शामिल हैं, लेकिन वह दोनों अभी कहां हैं इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। दोनों नेताओं के भी फिलहाल फोन स्विच ऑफ हैं।
सूत्रों के मुताबिक, इन दोनो नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। पुलिस अधिकारी भी इस बारे में कोई भी जानकारी देने से बच रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार दोपहर कई कांग्रेसी सिविल लाइंस थाने के बाहर जमा हुए हैं और केस के बारे में अपडेट ले रहे हैं। सिविल लाइंस थाना पुलिस गिरफ्तार सभी कांग्रेसियों को पुलिस उपायुक्त पश्चिम के समक्ष पेश करने के लिए लेकर गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।