{"_id":"6a8843a7c96566805707318e","slug":"video-congress-workers-showed-black-flags-to-cm-nayab-singh-sainis-convoy-in-gurugram-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गुरुग्राम में सीएम नायब सिंह सैनी के काफिले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गुरुग्राम में सीएम नायब सिंह सैनी के काफिले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुरुग्राम दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री ग्रीवेंस मीटिंग के बाद गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में Gen-H युवा उद्यमियों के साथ चौपाल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव व शहरी पंकज डावर के नेतृत्व में 15 से अधिक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाए। प्रदर्शनकारियों ने अचानक जेब से काले कपड़े निकाले और काफिले की ओर लहराने शुरू कर दिए। काफिले के साथ चल रही पुलिस की गाड़ियों में तैनात कर्मचारियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया।
कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी जाने से पहले छात्रों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी के फर्स्ट ईयर के छात्रों का अभी तक रिजल्ट जारी नहीं हुआ है और संस्थान में बुनियादी सुविधाओं एवं इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति खराब है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और स्थानीय क्षेत्रों से यूनिवर्सिटी आने वाले विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त बस और परिवहन सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। मुख्यमंत्री के काफिले के बेहद करीब प्रदर्शनकारियों के पहुंचने और काले झंडे दिखाए जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।