{"_id":"6a8852c1d72426d35c01255f","slug":"video-three-boxers-from-gurugram-won-final-trophy-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: भिवानी में जिले के मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, तीन खिलाड़ियों ने जीती फाइनल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: भिवानी में जिले के मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, तीन खिलाड़ियों ने जीती फाइनल ट्रॉफी
गुरुग्राम। भिवानी में आयोजित 59वीं हरियाणा स्कूल राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन भार वर्गों में फाइनल मुकाबले जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में जिले से करीब 40 खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में विभिन्न भार वर्गों में हिस्सा लिया।
अंडर-14 के 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में अनुराग ने सोनीपत के शोभित को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-19 के 69 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में कुणाल ने सोनीपत के रोनक को मात देकर फाइनल ट्रॉफी जीती। अंडर-14 के 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में विनय ने फरीदाबाद के वर्श को हराकर खिताब अपने नाम किया।
प्रशिक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विनय और अनुराग ने अपने-अपने मुकाबलों में शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई और दोनों ने खिताबी मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने कहा कि अन्य आयु वर्ग के खिलाड़ियों से भी प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।