{"_id":"6a8803847d0300f94c0f100d","slug":"video-bijnor-waterlogging-turns-dhampur-sdm-tiraha-into-a-pond-commuters-face-trouble-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: धामपुर में उप जिलाधिकारी तिराहा बना तालाब, जलभराव से राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: धामपुर में उप जिलाधिकारी तिराहा बना तालाब, जलभराव से राहगीर परेशान
बिजनौर जनपद धामपुर में उप जिलाधिकारी तिराहा इन दिनों जलभराव के कारण तालाब में तब्दील हो गया है। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे बने नाले बंद होने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
सड़क पर भरा बारिश का पानी
स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के बाद उप जिलाधिकारी तिराहे पर पानी जमा हो जाता है। जलभराव के कारण सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पानी कई दिनों तक जमा रहने से राहगीरों को इसी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
अधिकारियों का भी रहता है आवागमन
इस मार्ग से उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, विद्युत निगम और सिंचाई विभाग समेत कई विभागों के अधिकारियों का आवागमन होता है। इसके बावजूद जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
स्थानीय लोगों ने बंद नालों की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर आम लोगों की भी बड़ी संख्या में आवाजाही रहती है।
जल्द समाधान का आश्वासन
उप जिलाधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।