Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Students in Hisar outraged over the suspension of bus services; staged a protest by blocking Roadways buses.
{"_id":"6a8805002175fe9658055727","slug":"video-students-in-hisar-outraged-over-the-suspension-of-bus-services-staged-a-protest-by-blocking-roadways-buses-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में बस सेवा बंद होने पर भड़के विद्यार्थी, रोडवेज बस रोककर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में बस सेवा बंद होने पर भड़के विद्यार्थी, रोडवेज बस रोककर किया प्रदर्शन
हिसार से मिर्जापुर, धांसू, सुलखनी, घिराय और खानपुर सिंधड़ रूट पर बसों की कमी से परेशान स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों ने शुक्रवार सुबह घिराय गांव में रोडवेज बस रोककर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने रोडवेज विभाग से इस रूट पर दो अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की।
विद्यार्थियों ने बताया कि सुबह और दोपहर के समय हिसार की ओर से गांवों में आने-जाने के लिए पर्याप्त बसें उपलब्ध नहीं हैं। बसों की कमी के कारण विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज पहुंचने और वापस घर लौटने में रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पहले संचालित होने वाली बस सेवा को बंद किए जाने से समस्या और गंभीर हो गई है।
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि संदीप मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी। इसके बाद उन्होंने रोडवेज अधिकारियों से फोन पर बातचीत की। अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कुछ बसों को अन्य ड्यूटी में लगाया गया है, जिसके कारण सुबह की बस फिलहाल संचालित करना संभव नहीं हो पा रहा है।
हालांकि रोडवेज अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि हिसार से दोपहर 2:40 बजे चलने वाली बस को शुक्रवार से ही दोबारा संचालित किया जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि ने अधिकारियों का यह आश्वासन विद्यार्थियों को बताया, जिसके बाद करीब एक घंटे से चल रहा प्रदर्शन समाप्त कर विद्यार्थियों ने रोडवेज बस को जाने दिया।
विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि रूट पर बसों की समस्या का स्थायी समाधान चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पर्याप्त बसें उपलब्ध नहीं करवाई गईं और भविष्य में समस्या दोबारा उत्पन्न हुई तो वे फिर से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।