{"_id":"6a899748b30408110a0354a2","slug":"neeraj-chopra-s-season-best-was-88-05m-missing-the-gold-by-9cm-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"नीरज चोपड़ा का सीजन बेस्ट 88.05 मीटर, 9 सेंटीमीटर से छूटा गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरज चोपड़ा का सीजन बेस्ट 88.05 मीटर, 9 सेंटीमीटर से छूटा गोल्ड
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 22 Aug 2026 06:04 PM IST
Link Copied
भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.05 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो किया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। हालांकि, वह खिताब जीतने से महज 9 सेंटीमीटर से चूक गए। श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने 88.14 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। 28 वर्षीय नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.05 मीटर का थ्रो किया। यह 2026 सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा और जून 2025 में पेरिस डायमंड लीग में 88.16 मीटर के थ्रो के बाद उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन भी है। नीरज के इस प्रयास ने उन्हें नौ खिलाड़ियों वाले फाइनल में कुछ समय के लिए शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया था। हालांकि, 23 वर्षीय रुमेश पथिरागे ने तीसरे प्रयास में 88.14 मीटर का थ्रो कर नीरज को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार नहीं कर सके और पथिरागे ने गोल्ड, जबकि नीरज ने सिल्वर पर कब्जा किया। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 86.69 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।