{"_id":"6a88598169b830fbff070dd1","slug":"video-fatehabad-farmers-meet-deputy-commissioner-to-demand-improvement-in-sanitation-services-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग लेकर उपायुक्त से मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग लेकर उपायुक्त से मिले किसान
फतेहाबाद। जिले में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के चलते पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के जिला प्रधान ओमप्रकाश के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को उपायुक्त से मुलाकात की। किसानों ने जिले में सफाई व्यवस्था जल्द सुचारू करवाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा कर सरकार को सफाई व्यवस्था बहाल करवानी चाहिए। किसानों ने कहा कि सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह कचरा जमा होने से लोगों की दिक्कत बढ़ रही है। संगठन के जिला प्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होने के बाद सफाई व्यवस्था को पहले की तरह सुचारू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था सीधे तौर पर आमजन के स्वास्थ्य और सुविधा से जुड़ी है, इसलिए इसमें किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।