Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Speaking in Kurukshetra, Haryana Committee President Jathedar Jagdish Jhinda stated that there is a need to launch a 'Jail Bharo' (fill the jails) movement for the release of Sikh prisoners.
{"_id":"6a880645f4e23f5abd09a010","slug":"video-speaking-in-kurukshetra-haryana-committee-president-jathedar-jagdish-jhinda-stated-that-there-is-a-need-to-launch-a-jail-bharo-fill-the-jails-movement-for-the-release-of-sikh-prisoners-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में हरियाणा कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार जगदीश झींडा बोले- सिख बंदियों की रिहाई के लिए जेल भरो आंदोलन चलाने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में हरियाणा कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार जगदीश झींडा बोले- सिख बंदियों की रिहाई के लिए जेल भरो आंदोलन चलाने की जरूरत
जेलों में बंद सिखों की रिहाई के लिए देश भर में जेल भरो आंदोलन चलाए जाने की जरूरत है। इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष करना पड़ेगा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल भी इस मामले में संघर्ष कर रही कमेटी से मिलेगा और आगे की रूपरेखा बनाई जाएगी।
यह कहना है कि हरियाणा कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा का। वे गुरुद्वारा छठी पातशाही में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने कमेटी सदस्यों के साथ गुरुद्वारा छठी पातशाही में सिख बंदियों की रिहाई के लिए पाठ किया। इस समागम पाठ में सैंकड़ों की संख्या में संगत भी शामिल हुई।
झींडा ने कहा कि सिख बंदियों की रिहाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक आश्वासन दे चुके हैं, इसके बावजूद आज तक इन्हें रिहा नहीं किया जा सका है। बंदी सिखों की जल्द रिहाई होनी चाहिए। सरकार को इसके लिए तत्काल कदम उठाए जाने की जरूरत है। पंजाब में इसी मांग को लेकर किए जा रहे बंद को भी उन्होंने कहा कि यह कदम उचित है और भी आंदोलन की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।