{"_id":"6a8d13b6c794669ae1040cf7","slug":"video-garbage-removal-resumes-in-fatehabad-under-police-protection-workers-break-jcb-windshield-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में पुलिस के पहरे में फिर उठा कचरा, कर्मचारियों ने जेसीबी का शीशा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में पुलिस के पहरे में फिर उठा कचरा, कर्मचारियों ने जेसीबी का शीशा तोड़ा
शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सोमवार देर रात को प्रशासन ने एक बार फिर पुलिस के पहरे में कचरा उठाने का अभियान चलाया। नगर परिषद की टीम ने शहर में आठ स्थानों से कचरा उठवाया। अभियान के दौरान करीब 150 पुलिसकर्मी तैनात रहे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद कुछ सफाई कर्मचारियों ने अभियान का विरोध किया।
विरोध के दौरान कर्मचारियों ने पथराव कर जेसीबी मशीन का शीशा तोड़ दिया। इसके अलावा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायरों की हवा निकाल दी गई। इससे मौके पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतपाल रोज, डीएसपी,शहर थाना पुलिस, नगर परिषद कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर परिषद की टीम ने पुलिस सुरक्षा के बीच कचरा उठाने का काम जारी रखा। शहर में कई दिनों से सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है और जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। प्रशासन का कहना है कि शहर में सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए कचरा उठान का अभियान लगातार जारी रहेगा।
वहीं, सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर हैं और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी में कचरा उठाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।