{"_id":"6a86eca7881e5fed640aedc6","slug":"video-government-should-regularize-jhajjar-municipal-and-fire-department-personnel-devender-sehrawat-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर निकाय व दमकल कर्मियों को पक्का करे सरकार : देवेंद्र सहरावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर निकाय व दमकल कर्मियों को पक्का करे सरकार : देवेंद्र सहरावत
झज्जर।
पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 41 संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला कमेटी झज्जर ने नगरपालिका एवं फायर कर्मचारियों की जायज मांगो के समर्थन में सभी छह ब्रांचों (आईबी मैकेनिकल, आईबी सिविल झज्जर, पब्लिक हेल्थ झज्जर, पब्लिक हेल्थ बेरी, आईबी बहादुरगढ़ एवं आईबी साहलावास ) में एक घंटे के लिए अपने अपने कार्यालय के सामने गेट मीटिंग की।
जिला सचिव देवेंद्र सहरावत ने बताया कि पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन नगरपालिका एवं फायर कर्मचारियों के साथ खड़ी है। सरकार ने जो इन कर्मचारियों के साथ कच्चे कर्मचारियों को पक्का न करने का जो वादाखिलाफी का काम किया है, वह बहुत ही निंदनीय है। यदि जल्दी से जल्दी इन कर्मचारियों की मांगों को सरकार पूरा नहीं करती है तो पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन इनके समर्थन में एक बड़े आंदोलन की तैयारी करेगी। इसकी जिम्मेवार सरकार की होगी। इस अवसर पर जिला सचिव देवेंद्र सहरावत, ब्रांच प्रधान अमित दलाल, ब्रांच कोषाध्यक्ष सुधीर जाखड़, सुरेंद्र, दीपक, राकेश, पंकज, पप्पू, दिव्या, मुकेश मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।