फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Situation worsens due to sanitation workers' strike; 600 tonnes of garbage piled up.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, 600 टन कूड़ा जमा

Fri, 21 Aug 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 21 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Situation worsens due to sanitation workers' strike; 600 tonnes of garbage piled up.
फोटो-60: हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज 15वें दिन भी जारी है। इससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गलियों और प्रमुख मार्गों पर करीब 600 टन कूड़ा जमा होने का दावा किया जा रहा है। लोगों को दुर्गंध और गंदगी के बीच आवागमन करना पड़ रहा है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर यह हड़ताल 6 अगस्त से प्रदेशभर में शुरू हुई। बहादुरगढ़ इकाई के कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगों पर कोई पत्र जारी नहीं किया है। संगठन को बातचीत के लिए भी नहीं बुलाया गया है। इसी कारण हड़ताल को आगे बढ़ाया गया है। कर्मचारियों ने अब इसे 19, 20 और 21 अगस्त तक जारी रखने का निर्णय लिया है। हड़ताल की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर कर रहे हैं, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया।
विज्ञापन


कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
कर्मचारियों की मुख्य मांगों में 13 मई 2026 को हुए समझौते को लागू करना शामिल है। इसमें सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग से संबंधित समझौते हैं। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और ठेका प्रथा समाप्त करना भी इनकी मांग है। उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों को लागू करने की भी मांग की गई है। इसके साथ ही, एचकेआरएन को भंग करने की भी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed