{"_id":"6a9431f26e367415dd0636f2","slug":"video-obstacles-in-transferring-votes-in-jhajjar-details-regarding-ward-and-house-numbers-causing-difficulties-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में वोट शिफ्ट कराने पर अड़चन, वार्ड और मकान नंबर की जानकारी बनी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में वोट शिफ्ट कराने पर अड़चन, वार्ड और मकान नंबर की जानकारी बनी परेशानी
झज्जर। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत जिन लोगों ने अपने वोट दूसरी जगह शिफ्ट करवाने हैं, इन दिनों वह परेशान हैं। वह वोट शिफ्टिंग को लेकर बीएलओ के पास फार्म भरकर जा रहे हैं, लेकिन उनके वोट शिफ्ट नहीं किए जा रहे।
बीएलओ की तरफ से मतदाताओं को बताया जा रहा है कि वह अपने वार्ड व मकान के नंबर वाले दस्तावेज लेकर आए। जब मतदाता अपने दस्तावेज लेकर बीएलओ के पास जाता है तो किसी भी दस्तावेज में वार्ड और मकान के नंबर चढे़ नहीं मिलते। इस कारण उनकी वोट शिफ्टिंग की आनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही। ऐसे मतदाताओं को बीएलओ चुनाव कार्यालय भेज रहे हैं। इस कारण मतदाताओं को इन दिनों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह कभी बीएलओ के पास तो कभी चुनाव कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। बीएलओ के पास ऐसे कई केस आ चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। हालांकि बीएलओ को दिए गए मोबाइल एप में इसका समाधान दिया गया है, लेकिन उसके बावजूद कई बीएलओ उसका प्रयोग करने की बजाय मतदाताओं को चुनाव कार्यालय भेज रहे हैं। बीएलओ से मोबाइल एप में वोट शिफ्ट करने के दौरान मतदाता का पुराना व नए वाला एड्रेस का मकान नंबर मांगा जाता है। यदि किसी मतदाता के पास मकान नंबर नहीं है तो बीएलओ नोशनल नंबर डालकर उसकी पहचान कर सकता है। यह इसलिए जरूरी है, क्योंकि चुनाव आयोग ने शून्य मकान नंबर को डालने से मना किया हुआ है। ऐसे में कई बीएलओ नोशनल नंबर नहीं डाल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।