Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
11-year-old boy dies after being bitten by a poisonous insect in Jind Devarad village.
{"_id":"6a8ae05c9cabe8ae780bd006","slug":"video-11-year-old-boy-dies-after-being-bitten-by-a-poisonous-insect-in-jind-devarad-village-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: देवरड़ में जहरीले कीट के काटने से 11 वर्षीय किशोर की मौत, पिता की मौत के बाद अब बुझा घर का इकलौता चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: देवरड़ में जहरीले कीट के काटने से 11 वर्षीय किशोर की मौत, पिता की मौत के बाद अब बुझा घर का इकलौता चिराग
जुलाना: क्षेत्र के देवरड़ गांव में शनिवार को मां के साथ खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गए 11 वर्षीय किशोर सागर की जहरीले कीट के काटने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। सागर परिवार का इकलौता बेटा था। करीब दो वर्ष पहले उसके पिता की भी मौत हो चुकी थी। पिता की मौत के बाद सागर ही परिवार का सहारा और घर का इकलौता चिराग था।
जानकारी के अनुसार देवरड़ गांव निवासी सागर शनिवार सुबह अपनी मां के साथ खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। इसी दौरान खेत में किसी जहरीले कीट ने उसे काट लिया। उस समय सागर ने ज्यादा परेशानी नहीं बताई और परिवार के लोग उसे घर ले आए। रात के समय अचानक उसके शरीर में तेज दर्द होने लगा और तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचे।
पीजीआई में चिकित्सकों ने सागर को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे। सागर की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो साल पहले सागर के पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद मां अपने बेटे का पालन-पोषण कर रही थी। अब परिवार में एक बेटी और मां ही बची हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।