Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Patwari-Kanungo strike stalls work, over 1500 applications stuck, Intkal and Jamabandi work affected
{"_id":"6a88842eeaa193cb4d087b5b","slug":"video-patwari-kanungo-strike-stalls-work-over-1500-applications-stuck-intkal-and-jamabandi-work-affected-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पटवारी-कानूनगो हड़ताल से कार्य ठप, 1500 से ज्यादा आवेदन अटके इंतकाल और जमाबंदी का कार्य प्रभावित, निवास प्रमाण पत्र और इंतकाल के आवेदन लटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारी-कानूनगो हड़ताल से कार्य ठप, 1500 से ज्यादा आवेदन अटके इंतकाल और जमाबंदी का कार्य प्रभावित, निवास प्रमाण पत्र और इंतकाल के आवेदन लटके
करनाल। नए सॉफ्टवेयर की तकनीकी खामियों और अपनी लंबित मांगों को लेकर दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर पटवारियों व कानूनगो की दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। एसोसिएशन ने सरकार से कोई सकारात्मक रुख न दिखने पर आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए अब 25 अगस्त को भी जिला मुख्यालयों पर धरने का ऐलान कर दिया है।
शुक्रवार को जिलेभर के पटवारी और कानूनगो फव्वारा पार्क में धरने पर बैठे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे जिले की सभी तहसीलों और उपतहसीलों में काम पूरी तरह ठप रहा। दो दिनों में ही करीब 300 डोमिसाइल (निवास प्रमाण पत्र), एक हजार इंतकाल, जमाबंदी, फर्द, गिरदावरी, डीसीएस और नक्शा संबंधी कार्य प्रभावित हुए हैं। तहसीलों में पटवारियों की नई रिपोर्ट न मिलने से रजिस्ट्री के नए टोकन जारी नहीं हो सके। इससे सोमवार को रजिस्ट्री कार्य और अधिक प्रभावित होने की आशंका है।
एसोसिएशन के प्रधान कश्मीर सिंह ने बताया कि यह धरना राजस्व रिकॉर्ड को बचाने के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने नए पोर्टल की तकनीकी गलतियों की जिम्मेदारी आईटी विभाग की तय करने, संशोधित लैंड रिकॉर्ड मैनुअल जारी करने, डिजिटल क्रॉप सर्वे को प्राइवेट एजेंसी से करवाने या उसकी रेंज 150 मीटर करने, रोवर पैमाइश के लिए ट्रेनिंग व ऑपरेटर देने, और लंबित एलटीसी व मानदेय जारी करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।