{"_id":"6a884f9bfc50cd701f03e851","slug":"video-the-deep-potholes-at-tau-devi-lal-chowk-in-nizampur-narnaul-have-been-refilled-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल निजामपुर के ताऊ देवीलाल चौक पर बने गहरे गड्ढों को दोबारा भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल निजामपुर के ताऊ देवीलाल चौक पर बने गहरे गड्ढों को दोबारा भरा
नारनौल। ताऊ देवीलाल चौक पर बने गहरे गड्ढों को दोबारा भर दिया गया है। मानसूनी बारिश और अधिक भार वाले वाहनों की आवाजाही से सड़कें खराब हो गई थीं। कई स्थानों पर सड़क चार से पांच फीट तक टूट चुकी थी। पानी से भरे गड्ढों के कारण दुपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि यह समस्या करीब दो महीने से थी। पानी से भरे गड्ढों में मोटरसाइकिल और स्कूटर के टायर फंसने से कई वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके थे। दुकानदारों ने सड़क की स्थायी मरम्मत की मांग की है।
लोक निर्माण विभाग ने आठ मई को भी नांगल चौधरी, नारनौल और खेतड़ी रोड पर छोटी मरम्मत और पैचवर्क कराया था। विभाग ने तारकोल और अन्य सामग्री का उपयोग कर गड्ढों को भरकर सड़क को सुरक्षित बनाने का दावा किया था। हालांकि, करीब तीन महीने में ही कई स्थानों पर सड़क दोबारा उखड़ गई। कनिष्ठ अभियंता करतार सिंह ने बताया कि दुकानदारों द्वारा सड़क पर पानी बहाने और अधिक भार वाले वाहनों से नुकसान हो रहा है। कनिष्ठ अभियंता नीरज कुमार ने कहा कि लगातार बारिश से तारकोल की सतह कमजोर पड़ जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।