{"_id":"6ad0d6f8fab620e78e00f6be","slug":"video-vanshika-and-daksh-become-ibr-achievers-make-history-while-blindfolded-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"वंशिका व दक्ष बने आईबीआर अचीवर, आंखों पर पट्टी बांधकर रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंशिका व दक्ष बने आईबीआर अचीवर, आंखों पर पट्टी बांधकर रचा इतिहास
नारनौल।
10 साल 9 महीने की उम्र में वंशिका शर्मा ने अपने 8 साल के छोटे भाई दक्ष के साथ अपनी असाधारण प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर आईबीआर अचीवर (इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अचीवर) का खिताब अपने नाम कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी प्रतिभा के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर पाल, पूर्व विधायक सीताराम, डीसी अनुपमा अंजलि व मंत्री राव नरबीर सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों से प्रशंसा और सम्मान प्राप्त हुआ है।
वंशिका ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर व्यक्तिगत रूप से रूबिक्स क्यूब को हल किया। इस दौरान उन्होंने केवल रूबिक्स क्यूब ही हल नहीं किया, बल्कि साथ ही साथ 80 मीटर की दूरी तक इनलाइन स्केटिंग भी की। उन्होंने इस पूरे चुनौतीपूर्ण कार्य को मात्र 1 मिनट 49 सेकंड में सफलतापूर्वक पूरा करके यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।