Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sanitation work stalled for 15 days, 700 tonnes of garbage piled up; strike in Sonipat extended until August 24.
{"_id":"6a884b35e612b7058c0ac59e","slug":"video-sanitation-work-stalled-for-15-days-700-tonnes-of-garbage-piled-up-strike-in-sonipat-extended-until-august-24-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"15 दिन से सफाई ठप, 700 टन कूड़े के ढेर; सोनीपत में हड़ताल 24 अगस्त तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन से सफाई ठप, 700 टन कूड़े के ढेर; सोनीपत में हड़ताल 24 अगस्त तक बढ़ी
सोनीपत। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। 16 दिन से सफाई कार्य ठप है, जबकि दो दिन से कूड़ा उठान भी बंद होने के कारण शहर में करीब 700 टन कचरा जमा हो गया है। सड़कों, गलियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़े के ढेर लगने से लोगों को दुर्गंध और संक्रमण के खतरे के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को अब 24 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
हड़ताली कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर सेक्टर-14 स्थित विधायक कार्यालय और सेक्टर-15 स्थित सांसद आवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपे। कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन से उनकी मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।