Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Municipal and fire department employees staged a protest at the MLA's residence and extended their strike until the 24th.
{"_id":"6a8835601b55d9eb660aeb88","slug":"video-municipal-and-fire-department-employees-staged-a-protest-at-the-mlas-residence-and-extended-their-strike-until-the-24th-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पालिका व फायर कर्मचारियों ने विधायक आवास पर किया प्रदर्शन, 24 तक बढ़ाई हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका व फायर कर्मचारियों ने विधायक आवास पर किया प्रदर्शन, 24 तक बढ़ाई हड़ताल
यमुनानगर। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की संयुक्त राज्यव्यापी हड़ताल शुक्रवार को 16वें दिन भी जारी रही। नगर पालिका और फायर कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारियों ने भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के आवास पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
नगर पालिका शाखा प्रधान पपला और फायर प्रधान विजेंद्र सिंह, नगर पालिका सह सचिव संजीव तिगरा और फायर कोषाध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि 20 से 25 अगस्त तक प्रदेशभर में सभी विधायकों, सांसदों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से संपर्क कर आंदोलन के समर्थन की अपील की जाएगी।
कर्मचारियों ने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा से मांग की कि विधानसभा के आगामी सत्र में पालिका और फायर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए 13 मई को सरकार के साथ हुए समझौते को लागू करवाने के लिए आवाज उठाई जाए। कर्मचारी 22 अगस्त को जगाधरी विधायक अकरम खान को भी ज्ञापन सौंपेंगे। वहीं 23 अगस्त को धरनास्थल पर दलित, सामाजिक, किसान, मजदूर और विभिन्न राजनीतिक संगठनों को बुलाकर महापंचायत करने का निर्णय लिया गया है।
सरकार पर समझौते से पीछे हटने का आरोप
कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने 13 मई को हुई वार्ता में मानी गई मांगों को लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि वार्ता में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती, फायर विभाग के शहीद कर्मचारियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता व पक्की नौकरी, अनुबंधित ड्राइवरों और फायरमैनों को पक्का करने तथा वर्दी भत्ते समेत 17 मांगों पर सहमति बनी थी।
कर्मचारी नेताओं के अनुसार सरकार ने 22 मई को उच्च न्यायालय में दिए शपथपत्र में पूर्व में मानी गई मांगों से इनकार कर दिया। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस रवैये से कर्मचारियों और आम जनता का विश्वास प्रभावित हुआ है।
24 तक समाधान नहीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल
कर्मचारियों ने हड़ताल को 24 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 24 अगस्त तक सरकार ने मानी गई मांगों के लिखित आदेश जारी नहीं किए तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।