{"_id":"6a8835b8b9f4dbb1180da4e2","slug":"video-asha-workers-protest-in-yamunanagar-over-demands-including-the-free-issuance-of-ayushman-cards-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाने समेत मांगों को लेकर आशा वर्कर्स का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाने समेत मांगों को लेकर आशा वर्कर्स का प्रदर्शन
यमुनानगर। आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आशा वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद यूनियन पदाधिकारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उपायुक्त के साथ यूनियन प्रतिनिधियों की मांगों को लेकर बातचीत भी हुई। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में मिलने वाले इंसेंटिव को लेकर सिविल सर्जन, यमुनानगर से बातचीत की जाएगी।
प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेश कुमारी ने की, जबकि संचालन जिला रामकुमारी ने किया। जिला प्रधान राजेश कुमारी, नीलम, रामकुमारी, सतपाल सैनी, रोशन लाल और विनोद त्यागी ने कहा कि आशा वर्कर्स प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, लेकिन सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2025 में घोषित 1500 रुपये की मानदेय वृद्धि अभी तक लागू नहीं की गई है। इसके अलावा आरोग्य मंदिर ऐप-2024, टीबी सर्वे और पोलियो अभियान सहित विभिन्न कार्यों का भुगतान भी लंबित है। यूनियन नेताओं ने कहा कि आशा वर्कर्स पर लगातार ऑनलाइन कार्यों का दबाव बढ़ाया जा रहा है, जिससे उनके नियमित स्वास्थ्य संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
यूनियन ने मांग की कि आशा वर्कर्स को उनके द्वारा किए गए अतिरिक्त कार्यों का लंबित भुगतान जल्द किया जाए और मानदेय वृद्धि को लागू किया जाए। साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए उचित इंसेंटिव देने तथा काम के बढ़ते बोझ को कम करने की मांग की गई।
यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो प्रदेशभर की आशा वर्कर्स सरकार के खिलाफ आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगी।
बैठक को राजेश कुमारी, नीलम, सुनीता, विनोद त्यागी, सतपाल सैनी, रोशन लाल, राणो, रामकौरी, पूनम, राजरानी, आशा, सीमा, सुदेश, गुरमेल कौर और कुसुम ने संबोधित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।