{"_id":"6a89889fd5a48e9f8b06c31b","slug":"video-video-abvps-hunger-strike-at-the-technical-university-continued-for-the-third-day-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: तकनीकी विश्वविद्यालय में एबीवीपी की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: तकनीकी विश्वविद्यालय में एबीवीपी की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तकनीकी विश्वविद्यालय इकाई की ओर से शुरू की गई भूख हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। विद्यार्थियों की प्रमुख मांगों में तकनीकी विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति, विश्वविद्यालय को सेल्फ फाइनेंस व्यवस्था से बाहर निकालकर सरकार की ओर से पर्याप्त वित्तीय सहयोग उपलब्ध करवाना, विद्यार्थियों पर फीस का अतिरिक्त बोझ कम करना, हॉस्टल सुविधा उपलब्ध करवाना और कैंटीन की व्यवस्था करना शामिल है। एबीवीपी ने अन्य छात्रहित के मुद्दों को भी जल्द हल करने की मांग उठाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई के अध्यक्ष भवानी सिंह ने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय में लंबे समय से कुलपति का पद रिक्त है। उन्होंने कहा कि करीब दो वर्ष होने को हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन अभी तक स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं कर पाए हैं। उन्होंने इसे सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल बताया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय प्रदेश का एकमात्र तकनीकी विश्वविद्यालय है, लेकिन इसकी व्यवस्था विद्यार्थियों से मिलने वाली फीस पर निर्भर है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यार्थियों से भारी भरकम फीस लेने के बावजूद उन्हें अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक विद्यार्थियों की मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।