बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   jogindernagar sugamta kendra solan shift protest rally

मंडी: जोगिंदरनगर से सुगमता केंद्र सोलन शिफ्ट करने पर भड़का आक्रोश, शहर में निकली विरोध रैली

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:03 PM IST
jogindernagar sugamta kendra solan shift protest rally
जोगिंदरनगर में करीब नौ वर्षों से संचालित केंद्रीय आयुष विभाग के सुगमता केंद्र को सोलन स्थानांतरित करने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों, व्यापार मंडल, पूर्व सैनिकों, पेंशनरों और सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर शहर में आक्रोश रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय आयुष विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुगमता केंद्र को जोगिंदरनगर से बाहर न ले जाने की मांग उठाई। रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर पुलिस थाना चौक तक पहुंची। इसमें भाजपा नेत्री मेघना ठाकुर, माकपा नेता एवं जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य शिवानी ठाकुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं रोटेरियन अजय ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी गुरुशरण परमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया और पूर्व सैन्य अधिकारी कर्नल रूप सिंह समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पुलिस थाना चौक पर आयोजित सभा के दौरान कांग्रेस नेता गुरुशरण परमार ने केंद्र को सोलन स्थानांतरित करने के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के कारण जोगिंदरनगर में लंबे समय से संचालित इस संस्थान को यहां से हटाने का निर्णय लिया जा रहा है। उन्होंने केंद्रीय आयुष विभाग से फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। माकपा नेता एवं जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने कहा कि जोगिंदरनगर में संचालित सुगमता केंद्र से उत्तर भारत के सात राज्यों के 10 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र को जोगिंदरनगर से बाहर ले जाने का फैसला किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। भाजपा नेत्री मेघना ठाकुर ने भी केंद्र को स्थानांतरित करने के फैसले का विरोध किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नए संस्थान स्थापित किए जाने चाहिए, न कि पहले से संचालित महत्वपूर्ण संस्थानों को जोगिंदरनगर से बाहर भेजा जाना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय आयुष विभाग से निर्णय वापस लेने की मांग की। व्यापार मंडल जोगिंदरनगर ने भी आंदोलन को आगे बढ़ाने की चेतावनी दी। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यदि क्षेत्रवासियों की मांग को नजरअंदाज किया गया तो विरोध प्रदर्शन को और व्यापक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर हजारों लोगों को एकजुट कर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि सुगमता केंद्र को जोगिंदरनगर में बनाए रखने की मांग को लेकर सभी संगठन एकजुट हैं। अब देखना होगा कि केंद्रीय आयुष विभाग इस विरोध के बाद अपने निर्णय पर पुनर्विचार करता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

MP: झाबुआ में जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश नाकाम, प्रलोभन देकर बना रहे थे दबाव; दो गिरफ्तार

25 Aug 2026

Ujjain: श्रावण शुक्ल त्रयोदशी पर बाबा महाकाल का भांग से शृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु

25 Aug 2026

लखनऊ: रात तीन बजे गोमती नगर के बहुमंजिली इमारत में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड

25 Aug 2026

चोपन में बारिश के बीच निकली भव्य कांवड़ यात्रा, VIDEO

25 Aug 2026

सिंदूरटिका से जल लेकर अजीरेश्वर धाम पहुंचे श्रद्धालु, VIDEO

25 Aug 2026
विज्ञापन

यूपी विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे कांग्रेसजन, VIDEO

25 Aug 2026

कलेक्ट्रेट पर पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने किया प्रदर्शन, VIDEO

25 Aug 2026
विज्ञापन

कटान पीड़ितों को मुआवजे की मांग को लेकर झुन्नू सिंह ने शुरू किया आमरण अनशन; VIDEO

25 Aug 2026

हाईवे पर कार में लगी आग, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र; VIDEO

25 Aug 2026

सावन के अंतिम सोमवार को लहुरीकाशी में शिवभक्ति का दिखा ज्वार, 3.71 लाख ने किया जलाभिषेक; VIDEO

25 Aug 2026

भ्रष्टाचार व पीएफ घोटाले के खिलाफ सभासदों का क्रमिक अनशन 8वें दिन भी जारी, VIDEO

25 Aug 2026

पांच खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन, VIDEO

25 Aug 2026

27 अगस्त को होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, दो स्थानों पर आयोजन; VIDEO

25 Aug 2026

गंगा में घटाव, लेकिन तटवर्ती इलाकों में बरकरार दुश्वारियां; VIDEO

25 Aug 2026

1.17 करोड़ से बन रहे नाले से लोगों को जलजमाव से मिलेगा निजात, VIDEO

25 Aug 2026

सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा, नम आंखों से अंतिम विदाई; VIDEO

25 Aug 2026

तेज बारिश से राजकुमारी नगर जलमग्न, घरों में घुसा पानी; VIDEO

25 Aug 2026

राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, VIDEO

25 Aug 2026

पुराने चिकित्सालय में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने को अनशन पर बैठे लोग, VIDEO

25 Aug 2026

गाजियाबाद में पुलिस ने पकड़ा 150 किलो से अधिक मादक पदार्थ; पांच तस्कर भी गिरफ्तार

25 Aug 2026

VIDEO: चंपावत की 12 हजार महिलाओं को मिलेगा स्थायी आजीविका का सहारा

24 Aug 2026

VIDEO: पीजी कॉलेज लोहाघाट में एबीवीपी और छात्रसंघ का अनिश्चितकालीन धरना आठवें दिन भी जारी रहा

24 Aug 2026

VIDEO: कुमौड़ में लखिया का आशीर्वाद पाने के लिए उमड़ी आस्था की भीड़

24 Aug 2026

एक घंटे की लगातार बारिश से वाराणसी के कई इलाके लबालब, VIDEO

24 Aug 2026

VIDEO: बदहाल स्थिति में गढ़ी चंद्रमन स्कूल, आप सांसद संजय सिंह ने भी सरकार को घेरा

24 Aug 2026

VIDEO: व्यापारी की बेटी आठ दिन बाद भी बेसुराग, एसएसपी से लगाई गुहार

24 Aug 2026

VIDEO: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने साधा सरकार पर निशाना, चार इंजन की भाजपा सरकार को बताया नाकाम

24 Aug 2026

Jabalpur News: बीकॉम परीक्षा में सिलेबस से अलग प्रश्न पत्र आने का आरोप, विवि में प्रदर्शन

24 Aug 2026

सरैया आरओबी: गर्डर रखने का कार्य पूरा, जल्द चालू होगा यातायात

24 Aug 2026

MP: 55 लाख व्यूज के चक्कर में कार बनी ‘किसिंग कार’, 3400 लिपस्टिक किस के निशान, पुलिस ने काटा 5,500 का चालान

24 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed