{"_id":"6a8a9a73d61aed37c002c76a","slug":"video-ladbhadol-kk-saklani-bjp-trade-cell-welcome-development-appeal-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: लडभड़ोल में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक केके सकलानी का भव्य स्वागत, बोले- विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: लडभड़ोल में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक केके सकलानी का भव्य स्वागत, बोले- विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठना जरूरी
Ankesh Dogra
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:30 PM IST
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सह-संयोजक केके सकलानी का रविवार को लडभड़ोल पहुंचने पर व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। अपने पहले दौरे के दौरान सकलानी ने लडभड़ोल व्यापार मंडल तथा टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों से शिष्टाचार भेंट की।
व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र सोनी सहित व्यापारियों और टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने केके सकलानी का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
इस अवसर पर केके सकलानी ने स्वागत और सम्मान के लिए व्यापारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लडभड़ोल क्षेत्र से उनका पुराना और गहरा संबंध है तथा उनकी स्कूली शिक्षा भी इसी क्षेत्र में हुई है। भाजपा संगठन की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
सकलानी ने कहा कि व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना और उन्हें सरकार के समक्ष पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे।
केके सकलानी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि लडभड़ोल की मूलभूत समस्याओं के समाधान और विकास के लिए दलगत राजनीति तथा वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होकर काम करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचार अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में विरोधियों के प्रति भी भाषा की मर्यादा बनाए रखने पर जोर दिया।
उन्होंने क्षेत्र के उन लोगों से भी आगे आने का आग्रह किया, जो वर्तमान में विभिन्न महत्वपूर्ण और उच्च पदों पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के अनुभव और प्रभाव का लाभ लडभड़ोल के विकास के लिए मिलना चाहिए।
व्यापार मंडल लडभड़ोल के प्रधान सुरेंद्र सोनी ने केके सकलानी को प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि छोटे से क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति को इतनी अहम जिम्मेदारी मिलना लडभड़ोल के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए भाजपा नेतृत्व और केंद्र सरकार का आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि केके सकलानी व्यापारियों और क्षेत्र की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।