{"_id":"6a8c1492475f514a100af0da","slug":"video-mandi-no-trace-found-of-het-ram-missing-for-two-weeks-family-meets-sp-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: दो सप्ताह से लापता स्प्रेई गांव के हेत राम का नहीं मिला सुराग, एसपी से मिले परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: दो सप्ताह से लापता स्प्रेई गांव के हेत राम का नहीं मिला सुराग, एसपी से मिले परिजन
बीते 8 अगस्त की सुबह घर से निकले स्प्रेई गांव के 49 वर्षीय हेत राम का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। दो सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी भाई का सुराग नहीं मिलने से परेशान परिजन सोमवार को एसपी मंडी विनोद कुमार से मिले। परिजनों ने भावुक होकर हेत राम को जल्द तलाशने की गुहार लगाई। हेत राम के भाई संजय कुमार ने बताया कि उनका भाई 8 अगस्त की सुबह बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उसे दूर से पुल के पास आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। परिजनों ने उसी दिन पुलिस को इसकी शिकायत भी दी थी। संजय ने बताया कि हेत राम मिस्त्री का काम करता है। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था और परिवार को किसी पर कोई शक भी नहीं है। घर से निकलते समय वह अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गया था। भाई के अचानक लापता होने के बाद से परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटा है। परिजनों का कहना है कि हर गुजरते दिन के साथ उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि हेत राम की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान को तेज करने के लिए एसडीआरएफ की मदद ली जाएगी। ब्यास नदी के किनारे भी सर्च ऑपरेशन चलाकर हेत राम की तलाश की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।