{"_id":"6a86d5a0e6f5dee431049ce8","slug":"video-mandi-seminar-on-environmental-challenges-at-panarsa-school-students-parents-and-teachers-participated-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: पनारसा स्कूल में पर्यावरणीय चुनौतियों पर संगोष्ठी, छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: पनारसा स्कूल में पर्यावरणीय चुनौतियों पर संगोष्ठी, छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने लिया हिस्सा
बढ़ता तापमान और अनियमित बारिश हिमाचल में खेती और बागवानी के लिए नई चुनौती बन रहे हैं। इसका असर फसल चक्र और पारंपरिक फसलों पर पड़ सकता है। वहीं युवाओं में नशे और गलत संगति की बढ़ती प्रवृत्ति भी चिंता का विषय है। ऐसे में युवाओं को वैज्ञानिक सोच के साथ पर्यावरण और सामाजिक चुनौतियों से जोड़ने की जरूरत है। यह बात बुधवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनारसा में आयोजित कार्यशाला एवं संगोष्ठी में कही गई। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति और तकनीकी विकास समिति की ओर से पर्यावरणीय चुनौतियों के संदर्भ में वैज्ञानिक चेतना विषय पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों समेत करीब 80 लोगों ने भाग लिया। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के जिला अध्यक्ष नवल किशोर शर्मा ने बताया कि समिति वर्ष 1992 से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला-पुरुष समानता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक सरोकारों पर काम कर रही है। समिति की ओर से पॉलीथिन हटाओ, बेटी बचाओ, खेती बचाओ और युवा बचाओ अभियान भी चलाए जा रहे हैं। सचिव गजेंद्र शर्मा ने कहा कि भारत के विकास में युवाओं की भूमिका निर्णायक है। दिशा के अभाव, नशे और गलत संगति से युवा अपनी क्षमता खो सकते हैं। उन्होंने युवाओं से हर तरह के नशे से दूर रहने की अपील की। विद्यालय की प्रभारी रजनी शर्मा और प्रवक्ता दुर्गा सिंह ठाकुर ने भी वैज्ञानिक चेतना के प्रसार में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका पर विचार रखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।