Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
In Panipat, devotees performed *Abhishek* (ritual bathing of the deity) after offering prayers at temples on the Thursday of the Sawan month.
{"_id":"6a867b9de59fcb555603093a","slug":"video-in-panipat-devotees-performed-abhishek-ritual-bathing-of-the-deity-after-offering-prayers-at-temples-on-the-thursday-of-the-sawan-month-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में सावन के वीरवार पर देवालयों में की पूजा अर्चना कर किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में सावन के वीरवार पर देवालयों में की पूजा अर्चना कर किया जलाभिषेक
सावन के पवित्र महीने के वीरवार को शहर और जिले भर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने देवालयों में विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। विधि-विधान से आरती उतारे जाने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
सुबह से ही प्राचीन देवी मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन, सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 11 और श्री राधा कृष्ण मंदिर दत्ता कॉलोनी सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में हर-हर महादेव' और जय शिव शंभू के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और फल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
श्री राधा कृष्ण मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य भगवत शर्मा ने बताया कि सावन का पूरा महीना ही शिव भक्ति के लिए श्रेष्ठ है, लेकिन सावन में वीरवार के दिन पूजा करने का एक अलग ही विधान और महत्व है। वीरवार का दिन गुरु बृहस्पति और भगवान श्री हरि विष्णु का होता है। जब सावन के दौरान यह दिन आता है, तो इसे हरि-हर की संयुक्त कृपा पाने का दुर्लभ अवसर माना जाता है।
आचार्य ने बताया कि इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने और शिव चालीसा का पाठ करने से ज्ञान, वैवाहिक जीवन में मधुरता और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। पूजा संपन्न होने के बाद सभी प्रमुख मंदिरों में आरती की गई और श्रद्धालुओं में चरणामृत व हलवे का प्रसाद वितरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।