{"_id":"6a8670032abaca06e309c50b","slug":"video-shiv-sena-workers-and-nihang-singhs-attacked-while-rescuing-cows-in-moga-one-seriously-injured-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में गायों को रेस्क्यू करने गए शिवसेना कार्यकर्ताओं और निहंग सिंहों पर हमला, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में गायों को रेस्क्यू करने गए शिवसेना कार्यकर्ताओं और निहंग सिंहों पर हमला, एक गंभीर
मोगा के दुनेके नहर के साथ बनी झुग्गियों में सड़क के नीचे कथित तौर पर सुरंग बनाकर करीब 15 फीट नीचे 8-10 गायों को कैद करके रखने की सूचना मिलने के बाद शिवसेना और निहंग सिंहों के कुछ सदस्य मौके पर पहुंचे। आरोप है कि गायों को रेस्क्यू करने की कोशिश के दौरान झुग्गियों में रहने वाले कुछ लोगों ने उन पर ईंटों और तलवारों से हमला कर दिया। हमले में एक निहंग सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि शिवसेना का एक नेता भी घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। शिवसेना नेताओं ने आरोप लगाया कि झुग्गियों के अंदर सड़क के नीचे कथित तौर पर इतनी बड़ी सुरंग बनाकर गायों को छिपाकर रखना गंभीर मामला है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र की सभी झुग्गियों की जांच और तलाशी करवाने की मांग की है। शिवसेना नेताओं का कहना है कि यदि वहां गायें कैद मिली हैं तो उन्हें रेस्क्यू कर गोशाला भेजा जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने हमले के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पुलिस टीम पहुंच कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी हे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।