{"_id":"6a885dd509e5c2fd400b4de4","slug":"video-nahan-6107-mutation-cases-from-sirmaur-settled-in-revenue-lok-adalats-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: राजस्व लोक अदालतों में एक साल में सिरमौर के 6107 नामांतरण मामलों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: राजस्व लोक अदालतों में एक साल में सिरमौर के 6107 नामांतरण मामलों का निपटारा
राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निपटारे के लिए आयोजित राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से जिला सिरमौर में पिछले एक वर्ष के दौरान 6107 नामांतरण मामलों का निपटारा किया गया है। जुलाई 2025 से जुलाई 2026 तक आयोजित लोक अदालतों में नामांतरण के अलावा 22 बंटवारा और 102 सीमांकन मामलों का भी समाधान किया गया। तहसील एवं उपतहसील स्तर पर सबसे अधिक पांवटा साहिब में 1656 नामांतरण मामलों का निपटारा हुआ। इसके अलावा नाहन में 776, ददाहू में 434, नौहरा में 309, कमरऊ में 176, रोनहाट में 177, शिलाई में 315, रेणुका जी में 136, हरिपुरधार में 129, राजगढ़ में 521, पझौता में 247, पच्छाद में 539, नारग में 245 तथा माजरा में 447 मामलों का समाधान किया गया। राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से लोगों को लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र समाधान की सुविधा मिल रही है। इससे लोगों को अनावश्यक देरी और बार-बार राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी राहत मिली है। जिला प्रशासन ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नाहन निवासी विनय कुमार ने भी इस व्यवस्था को सुविधाजनक बताते हुए सरकार का आभार जताया। वहीं पटवार वृत्त जमटा के तहत ग्राम काटल निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह विरासत के नामांतरण के लिए राजस्व लोक अदालत में पहुंचे थे और उनका मामला शीघ्र निपट गया। नाहन निवासी मनोज ने भी लोक अदालतों के आयोजन को आम जनता के लिए राहतकारी पहल बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।