{"_id":"6a8aa016c1d0a0819b0e1e36","slug":"video-mmu-hospital-solan-employees-protest-fifth-day-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"एमएमयू अस्पताल में कर्मचारियों का प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी, मुख्य गेट पर जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमयू अस्पताल में कर्मचारियों का प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी, मुख्य गेट पर जमकर नारेबाजी
Ankesh Dogra
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:54 PM IST
Link Copied
महर्षि मार्कंडेश्वर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (एमएमयू) कुमारहट्टी-सुल्तानपुर के मुख्य गेट पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी मुख्य गेट पर एकत्र हुए और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से संस्थान में सेवाएं दे रहे हैं और उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रबंधन के समक्ष आवाज बुलंद की।
कर्मचारियों को शुक्रवार को कॉलेज प्रबंधन की ओर से बातचीत के लिए बुलाया गया था। हालांकि, पुराने ठेकेदार के मौजूद नहीं होने के कारण कर्मचारियों की मांगों पर कोई सहमति नहीं बन सकी।
इसके बाद कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। रविवार को भी बड़ी संख्या में कर्मचारी मुख्य गेट पर पहुंचे और नारेबाजी कर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।
10 से 12 वर्षों से संस्थान में दे रहे सेवाएं
यूनियन नेता रमेश कुमार ने कहा कि कई कर्मचारी पिछले 10 से 12 वर्षों से एमएमयू में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में यदि कर्मचारी अब इस्तीफा देते हैं तो उनकी वर्षों पुरानी सेवा की निरंतरता प्रभावित हो सकती है।
उन्होंने कहा कि सेवा अवधि से जुड़े कई लाभ भी कर्मचारियों को प्रभावित होने की आशंका है। इसलिए कर्मचारी चाहते हैं कि उनकी लंबे समय से चली आ रही सेवा और अधिकारों को ध्यान में रखते हुए समाधान निकाला जाए।
कर्मचारियों ने प्रबंधन से मामले में गंभीरता से बातचीत कर उनकी मांगों का उचित समाधान करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।