{"_id":"6a8a998cc723be13a807e5b6","slug":"video-nalagarh-23rd-district-level-yoga-competition-300-participants-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ में 23वीं जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता, 300 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ में 23वीं जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता, 300 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
Ankesh Dogra
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:26 PM IST
Link Copied
हिमाचल योग एसोसिएशन की ओर से नालागढ़ में 23वीं जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। न्यू नालागढ़ स्थित एक निजी विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में करीब 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने योग के विभिन्न आसनों और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
हिमाचल योग एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष आचार्य महेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी सितंबर में ऊना में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अब राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान दिल्ली पब्लिक स्मार्ट स्कूल के अध्यक्ष किशोरी लाल शर्मा, एमडी नीना पराशर, निदेशक अनिल पराशर, प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा, योगाचार्य रमन, यादव किशोर गौतम और कोऑर्डिनेटर श्रुति बजाज सहित विद्यालय का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।