{"_id":"6ad5a4a64322de2f620afd65","slug":"video-solan-ramlila-lakshman-unconscious-hanuman-sanjeevani-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: लक्ष्मण हुए मूर्छित, हनुमान लाए संजीवनी बूटी; राम के विलाप ने दर्शकों को किया भावुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: लक्ष्मण हुए मूर्छित, हनुमान लाए संजीवनी बूटी; राम के विलाप ने दर्शकों को किया भावुक
Ankesh Dogra
Updated Mon, 19 Oct 2026 10:33 AM IST
Link Copied
श्री जगदंबा रामलीला मंडल सोलन की ओर से गंज बाजार में आयोजित 47वीं रामलीला में देर रात कई धार्मिक प्रसंगों का मंचन किया गया। इस दौरान लक्ष्मण के मूर्छित होने और वीर हनुमान के संजीवनी बूटी लेकर आने का प्रसंग सबसे भावुक रहा। मंचन देखकर कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
रामलीला में लक्ष्मण और मेघनाद के बीच काफी देर तक युद्ध चला। युद्ध के दौरान मेघनाद के बाण से लक्ष्मण मूर्छित होकर गिर पड़े। लक्ष्मण को इस अवस्था में देखकर भगवान राम विलाप करने लगे। भगवान राम के इस भावुक दृश्य ने दर्शकों को भी भावविभोर कर दिया।
इसके बाद वीर हनुमान संजीवनी बूटी लेकर पहुंचे, जिससे लक्ष्मण की मूर्छा टूटी। इस प्रसंग का दर्शकों ने भावुक होकर अवलोकन किया। रामलीला के माध्यम से कलाकारों ने रामायण के इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। मंडल की ओर से सोमवार रात को मेघनाद वध का दृश्य मंचित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।