{"_id":"6a89997cf2bbaf185b04cd9e","slug":"video-video-solan-college-celebrated-its-67th-foundation-day-students-gave-spectacular-cultural-performances-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सोलन महाविद्यालय ने मनाया 67वां स्थापना दिवस, विद्यार्थियों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सोलन महाविद्यालय ने मनाया 67वां स्थापना दिवस, विद्यार्थियों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन में महाविद्यालय का 67वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ओएसए) की ओर से किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं। आरंभ में ओएसए की सचिव डॉ. स्नेहलता मेहता ने मुख्यातिथि सहित उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, पूर्व छात्रों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा ने सभी को महाविद्यालय के 67वें स्थापना दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में ओएसए के अध्यक्ष राजीव चोपड़ा, महासचिव मनमोहन सिंह, पूर्व मंत्री महेंद्र नाथ सोफत, कुल राकेश पंत सहित अन्य वरिष्ठ पूर्व छात्रों ने महाविद्यालय से जुड़ी अपनी पुरानी यादें साझा कीं। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभवों को याद करते हुए महाविद्यालय के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव को व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों तथा पूर्व छात्र-छात्राओं ने मधुर गीतों एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और समारोह का माहौल उल्लासपूर्ण बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।