Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Aditya Chaudhary of Chauki Maniyar School secured the third position in the board's revised merit list for the Commerce stream.
{"_id":"6a86bacf746f63d5860e3185","slug":"video-aditya-chaudhary-of-chauki-maniyar-school-secured-the-third-position-in-the-boards-revised-merit-list-for-the-commerce-stream-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चौकी मनियार स्कूल के आदित्य चौधरी ने बोर्ड की कॉमर्स संकाय संशोधित मेरिट सूची में हासिल किया तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चौकी मनियार स्कूल के आदित्य चौधरी ने बोर्ड की कॉमर्स संकाय संशोधित मेरिट सूची में हासिल किया तीसरा स्थान
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौकी मनियार के छात्र आदित्य चौधरी, पुत्र अश्वनी चौधरी ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की संशोधित मेरिट सूची में कॉमर्स संकाय में तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। संशोधित परिणाम के अनुसार आदित्य चौधरी ने 500 में से 489 अंक प्राप्त किए हैं। इससे पहले उनके 474 अंक थे, लेकिन परिणाम के पुनर्मूल्यांकन के बाद उनके अंकों में बढ़ोतरी हुई और अब वह कॉमर्स स्ट्रीम की मेरिट सूची में तीसरे स्थान पर रहे हैं। खास बात यह है कि आदित्य के पिता अश्वनी चौधरी इसी विद्यालय में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। आदित्य की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार तथा समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता आदित्य की कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आदित्य की उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। इस उत्कृष्ट सफलता में प्रवक्ता वाणिज्य वीरेंद्र सिंह, प्रवक्ता अर्थशास्त्र जतिंदर शर्मा, प्रवक्ता वाणिज्य संदीप जसवाल, अश्वनी कुमार तथा संजीव कुमार के मार्गदर्शन एवं सहयोग का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने आदित्य चौधरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।