{"_id":"6a8c5f31e04ed9f7f00ee686","slug":"video-inauguration-of-the-panch-kundi-sitaram-mahayajna-at-keshavpur-dham-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"केशवपुर धाम में पंचकुंडीय सीताराम महायज्ञ का शुभारंभ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
केशवपुर धाम में पंचकुंडीय सीताराम महायज्ञ का शुभारंभ
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 08:41 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। देवस्थल खाती बाबा केशवपुर धाम धर्मार्थ न्यास के तत्वावधान में श्री केशवपुर धाम के रजत जयंती महोत्सव का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। पंडित बृजमोहन मिश्रा गुरुजी के सानिध्य में धार्मिक आयोजन चार सितंबर तक होंगे।
शोभायात्रा गोलाकुआं स्थित पंडित बृजमोहन मिश्रा गुरुजी के निवास से शुरू हुई। बड़ा बाजार, सिंधी तिराहा, पंचकुइया सहित विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया। हरियाणा की बीन पार्टी, गोट एवं ढांक पार्टी, हरिनाम संकीर्तन करती हुई कीर्तन मंडली, भगवान शंकर के तांडव नृत्य, नौ देवियों की झांकी एवं देवताओं के स्वरूप आकर्षण रहे। 251 महिला श्रद्धालु मंगल कलश लिए थी।
शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पंडित बृजमोहन मिश्रा गुरुजी का तिलक वंदन कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। नगर भ्रमण उपरांत श्रद्धालु वाहनों से केशवपुर धाम के लिए प्रस्थान कर गए। केशवपुर धाम में श्रीराम कथा, श्री सीताराम संकीर्तन, अखंड हनुमान चालीसा का पाठ प्रारंभ हुआ।
चित्रकूट धाम के कामदगिरी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामस्वरूपाचार्य ने भगवान श्रीराम की महिमा का वर्णन किया। शोभायात्रा में नगर विधायक रवि शर्मा, गोकुल दुबे, एकांश मिश्रा, राजकुमार साहू, आमोद किलपन, विनोद साहू, प्रदीप अग्रवाल, महिला मंडल से साधना मिश्रा, शालिनी, मनीषा सोनी, सीमा कंचन, उमा साहू आदि मौजूद रहीं। संचालन अनूप सहगल, प्रमोद गंधी ने एवं आभार बैकुंठ प्रसाद चतुर्वेदी ने व्यक्त किया।
इधर बड़ा मठ व्यापार मंडल के तत्वावधान में श्री केशवपुर धाम की शोभायात्रा का स्वागत किया गया। चंद्रप्रकाश मिश्रा, अनिरुद्ध नायक, अध्यक्ष सुरेश पाल, उपाध्यक्ष पंकज जैन, अशोक सरावगी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।