{"_id":"6a881b5856c8dcdd3f03f157","slug":"video-video-sapa-ka-khalfa-sanatana-rakashha-sagathana-ka-paratharashana-akhalsha-yathava-sa-mafa-ka-maga-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सपा के खिलाफ सनातन रक्षा संगठन का प्रदर्शन, अखिलेश यादव से माफी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सपा के खिलाफ सनातन रक्षा संगठन का प्रदर्शन, अखिलेश यादव से माफी की मांग
हजरतगंज चौराहे पर शुक्रवार को सनातन रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गोमूत्र को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए विरोध जताया और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से माफी मांगने की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने हाथों में ‘जय श्रीराम’ के झंडे लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पोस्टरों पर ‘गौवंश का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान’ जैसे संदेश लिखे थे। विरोध का एक अलग अंदाज भी देखने को मिला, जब कुछ कार्यकर्ताओं ने सिर पर भैंस का मुकुट पहनकर प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए सपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक भावनाओं से जुड़े मुद्दों पर आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।