{"_id":"6a873eda0c9068dfea0ddc45","slug":"video-kanpur-bank-manager-arrested-in-rs250-crore-fraud-case-fir-filed-four-months-ago-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 250 करोड़ की ठगी में बैंक मैनेजर गिरफ्तार, चार माह पूर्व दर्ज हुई थी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 250 करोड़ की ठगी में बैंक मैनेजर गिरफ्तार, चार माह पूर्व दर्ज हुई थी रिपोर्ट
250 करोड़ की साइबर ठगी के सरगना सुल्तान मिर्जा के गिरोह का एक और गुर्गा बर्रा पुलिस के हाथ लग गया। पकड़ा गया आरोपी मुकेश झा निवासी मेहरबान सिंह का पुरवा गुमटी नंबर 5 स्थित उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक में रिलेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह लोगों के आधार व पैन कार्ड लेकर अपनी ही बैंक शाखा में फर्जी फर्मों के खाते खुलवाकर उसमें साइबर ठगी की रकम का अवैध लेनदेन करता था। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मुकेश सुल्तान मिर्जा के लिए काम करता था। चार माह पूर्व बर्रा थाने में दर्ज प्राथमिकी में वांछित था।
बता दें कि करीब चार माह पूर्व बर्रा थाने में बिहार निवासी सुल्तान मिर्जा के गिरोह के सात से आठ लोगों के खिलाफ 250 करोड़ की साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस मामले में अब तक गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सुल्तान मिर्जा के सबसे करीबी राजवीर को पुलिस ने दो माह पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इससे पहले दो बैंक कर्मी भी जेल भेजे जा चुके हैं।
डीसीपी ने बताया कि सटीक सूचना पर मुकेश को गुरुवार को उसके घर के पास से पकड़ा गया है। मुकेश ने अपनी बैंक शाखा में विमलेश जनरल स्टोर, अर्जुन नमकीन भंडार और राज कांट्रैक्टर्स के नाम से फर्जी फर्में बनाकर उनमें साइबर ठगी की रकम का अवैध लेनदेन कराया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।