{"_id":"6a8914eade9ad8b9a101174c","slug":"video-sarwan-pandher-attacks-the-government-on-rising-water-levels-in-dams-and-farmers-issues-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"डैमों में बढ़ते जलस्तर और किसानों के मुद्दों पर सरवण पंधेर ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैमों में बढ़ते जलस्तर और किसानों के मुद्दों पर सरवण पंधेर ने सरकार को घेरा
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रदेश नेता सरवन सिंह पंधेर ने 31 अगस्त को डीसी कार्यालयों के बाहर धरना देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर संगठन की ओर से आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
पंधेर ने बताया कि 24 अगस्त से मंत्रियों के घरों के बाहर पांच दिवसीय धरने शुरू किए जाएंगे। इसके बाद 31 अगस्त को डीसी कार्यालयों के बाहर धरने देकर सरकार के सामने किसानों की मांगें रखी जाएंगी।
उन्होंने पंजाब में डैमों में लगातार बढ़ रहे पानी के स्तर को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि सरकार को संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए समय रहते ठोस इंतजाम करने चाहिए।
पंधेर ने चीनी की बढ़ती कीमतों और पंजाब की बड़ी चीनी मिलों के बंद पड़े होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि बंद चीनी मिलों को चालू करवाने और किसानों को उनकी फसल का उचित लाभ दिलाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
गौरतलब है कि किसान नेता पंधेर पहले भी किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन और धरनों का नेतृत्व करते रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।