{"_id":"6a8c6f1b386d8e14600425e7","slug":"video-ropar-to-get-a-new-bridge-at-a-cost-of-rs1638-crore-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोपड़ को 16.38 करोड़ रुपये की लागत से मिलेगा नया पुल, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपड़ को 16.38 करोड़ रुपये की लागत से मिलेगा नया पुल, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने किया शुभारंभ
पंजाब सरकार की ओर से रोपड शहर को बड़ी सौगात देते हुए सरहिंद नहर पर स्थित पुराने पुल की जगह नए पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई गई। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज इस पुल का शुभारंभ किया।
लगभग 16.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 111.24 मीटर लंबा हाई लेवल स्टील ब्रिज शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि लोगों को बेहतर और सुचारू बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सरहिंद नहर पर बना मौजूदा पुल वर्ष 1884-85 का है और यह रोपड बाजार तथा शहर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। नए पुल के निर्माण से रोजाना यहां से गुजरने वाले लोगों को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नए पुल के बनने से रोपड बाजार में आने वाले लोगों और व्यापारियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। इससे शहर की व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ शहर का बुनियादी ढांचा भी और मजबूत होगा।
इस अवसर पर विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि शहरवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा कर सरकार ने रोपड को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि 16.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल रोपड के भविष्य के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। उन्होंने बताया कि रोपड विधानसभा क्षेत्र में कुल 9 पुल बनाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।