{"_id":"6a8a819c2bb6091e75027b2e","slug":"video-jalandhar-ran-in-the-punjab-youth-run-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूथ रन में दौड़ा जालंधर, सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब यूथ रन में दौड़ा जालंधर, सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा
पंजाब यूथ रन के तहत मॉडल टाउन स्थित शिवानी पार्क में 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें बच्चों, महिलाओं और युवाओं समेत सैकड़ों प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया भी पहुंचे। सिसोदिया ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार और नशे की वजह से पंजाब की पहचान खराब हुई और प्रदेश को 'उड़ता पंजाब' बना दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने मेहनत और बेहतर शासन के जरिए पंजाब को अब 'खेलता और दौड़ता पंजाब' बनाने की दिशा में काम किया है। सज्जन कुमार को रोल मॉडल बनाए जाने के सवाल पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह कांग्रेस के रोल मॉडल हो सकते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी के लिए नहीं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस व्यक्ति पर हत्याओं और धार्मिक स्थल के अपमान जैसे गंभीर मामलों में शामिल होने के आरोप रहे हों, वह उनके लिए रोल मॉडल नहीं हो सकता। सिसोदिया ने कहा कि विपक्षी दल मान सरकार से डरे हुए हैं और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर अपनी राजनीतिक 'नैया पार' करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग जानते हैं कि प्रदेश को नशे की समस्या में किसने धकेला था।उन्होंने कहा कि आज हजारों लोग मैराथन में शामिल होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं और युवाओं का यह संदेश साफ है कि पंजाब को नशे से दूर रखकर खेलों और सकारात्मक गतिविधियों की ओर ले जाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।