{"_id":"6a86bf75dcecfe5fbc04597d","slug":"video-counseling-letters-issued-for-august-20-phd-entrance-exam-for-vacant-seats-by-december-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 20 अगस्त की काउंसलिंग के लेटर जारी, खाली सीटों पर दिसंबर तक पीएचडी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 20 अगस्त की काउंसलिंग के लेटर जारी, खाली सीटों पर दिसंबर तक पीएचडी प्रवेश परीक्षा
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। 20 अगस्त को होने वाली काउंसलिंग के लिए सोमवार से 30 विषयों के अभ्यर्थियों के काउंसलिंग लेटर जारी होना शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रक्रिया के अनुसार अपना काउंसलिंग लेटर प्राप्त कर सकेंगे।
पीएचडी की काउंसलिंग 20, 21 और 22 अगस्त को प्रस्तावित है। इसके लिए खंदारी कैंपस में पांच केंद्र बनाए गए हैं। काउंसलिंग सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। विश्वविद्यालय की ओर से संबंधित विषयों में उपलब्ध सीटों और अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
पीएचडी समन्वयक प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि जिन विषयों में सीटें पूरी तरह नहीं भर पाएंगी। इन विषयों में बची सीटों का ब्योरा जुटा कर। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय दोबारा पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट कराएगा। यह परीक्षा दिसंबर तक कराने की तैयारी है।
पीएचडी प्रवेश परीक्षा में करीब 2900 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें लगभग 2050 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब पहले चरण में सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई जा रही है। इसके बाद जिन विषयों में सीटें खाली रहेंगी, वहां नए अभ्यर्थियों को मौका देने के लिए दोबारा प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।