{"_id":"6a8998c2a59c4451a502b0f9","slug":"video-journey-to-kaila-devi-to-become-easier-pilgrims-to-get-direct-rail-route-from-agra-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कैला देवी की राह होगी आसान, आगरा से श्रद्धालुओं को मिलेगा सीधा रेल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कैला देवी की राह होगी आसान, आगरा से श्रद्धालुओं को मिलेगा सीधा रेल मार्ग
आगरा से कैला देवी के दर्शन के लिए करौली जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं की राह आसान होने जा रही है। धौलपुर से सरमथुरा और करौली होते हुए गंगापुर सिटी तक 144.6 किलोमीटर लंबी रेल लाइन को ब्रॉडगेज में बदला जा रहा है। परियोजना दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में धौलपुर-सरमथुरा के करीब 72 किलोमीटर मार्ग पर काम चल रहा है, जबकि दूसरे चरण में सरमथुरा-करौली-गंगापुर सिटी के करीब 72 किलोमीटर हिस्से में नई ब्रॉडगेज लाइन बिछाई जाएगी। इसके पूरा होने पर आगरा से कैला देवी तक सीधी ट्रेन चलने का रास्ता साफ होगा। आगरा मंडल के जनसंपर्क संजय कुमार गौतम ने बताया कि पहले चरण के लिए 747 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। धौलपुर से गढ़ी सांदरा आमान परिवर्तन हो चुका है। बता दें कि वर्तमान में श्रद्धालुओं को हिंडौन सिटी उतरकर करीब 50 किलोमीटर सड़क मार्ग से करौली जाना पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।