{"_id":"69df6a689a68ca7ea602fd4b","slug":"bulldozers-roll-over-encroachments-in-hafizganj-bareilly-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हाफिजगंज में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कार्रवाई से मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हाफिजगंज में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कार्रवाई से मची खलबली
बरेली के हाफिजगंज में बाइपास पीलीभीत मार्ग पर बुधवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने का व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे बने अवैध खोखे, टीन शेड और दुकानों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कोतवाल प्रवीण सोलंकी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था कड़ी बनी रही। कई स्थानों पर लोगों ने अपने सामान को स्वयं हटाया, जबकि कुछ जगहों पर प्रशासन को सख्ती भी बरतनी पड़ी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में काफी भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।
सोलंकी ने बताया कि सड़क पर किए गए अवैध कब्जों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती थी, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में यदि दोबारा सड़क या सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कस्बा हाफिजगंज के लोगों से प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की। इस कार्रवाई के बाद बाईपास मार्ग पर यातायात सुचारु होता नजर आया और स्थानीय लोगों ने सोलंकी के इस कदम की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।