{"_id":"6a86afa27f7f13a8510b9f0f","slug":"video-bijnor-leopard-kills-six-year-old-boy-remains-found-in-sugarcane-field-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: गुलदार ने छह वर्षीय अनिकेत को मार डाला, गन्ने के खेत में मिले शरीर के अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: गुलदार ने छह वर्षीय अनिकेत को मार डाला, गन्ने के खेत में मिले शरीर के अवशेष
बिजनौर जनपद नजीबाबाद क्षेत्र के खुशहालपुर मड़का उर्फ आरफपुर खजूरी गांव में बुधवार शाम खेलते समय लापता हुए छह वर्षीय अनिकेत उर्फ कालू को गुलदार ने मार डाला। बृहस्पतिवार सुबह गांव से करीब 400 मीटर दूर गन्ने के खेत में बालक के शरीर के अवशेष मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
रातभर तलाश के बाद खेत में मिले अवशेष
भूदेव कश्यप का छह वर्षीय पुत्र अनिकेत बुधवार देर शाम खेलते समय अचानक लापता हो गया था। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी रातभर तलाश की। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों को गांव से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में बालक के शरीर के अवशेष मिले। गुलदार ने बालक के शरीर के कुछ हिस्से को खा लिया था।
ड्रोन से तलाश, पिंजरे लगाने की तैयारी
घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक वानिकी के रेंजर रामकुमार, डिप्टी रेंजर हरगोबिंद सिंह समेत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ आकांक्षा चौधरी और प्रभारी अमित कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
वन विभाग की टीम ड्रोन के माध्यम से गुलदार की लोकेशन तलाश रही है। विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरे लगाने का भी निर्णय लिया है।
ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में काफी समय से गुलदार दिखाई दे रहा था, लेकिन वन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाते तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।