{"_id":"6a882cf3acab7ccbf7086652","slug":"video-video-savaranae-aayaga-gathana-samata-kaii-maga-ka-lkara-kashhataraya-parashhatha-ka-paratharashana-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सवर्ण आयोग गठन समेत कई मांगों को लेकर क्षत्रिय परिषद का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सवर्ण आयोग गठन समेत कई मांगों को लेकर क्षत्रिय परिषद का प्रदर्शन
अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की जनपद शाखा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में सवर्ण आयोग के गठन की मांग की गई। परिषद ने कहा कि एससी/एसटी, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग आयोग की तर्ज पर सवर्ण आयोग बनाया जाना चाहिए।
संगठन ने एससी/एसटी एक्ट समाप्त करने, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा और पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने की मांग भी उठाई। परिषद ने सभी वर्गों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की। साथ ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के संबंधित नियमों में संशोधन या उन्हें समाप्त करने की मांग की।
परिषद ने कहा कि मांगों को लेकर समान विचारधारा वाले संगठनों के साथ संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ महासचिव रजनीश कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।